
प्रयागराज।
कवि और पूर्व आम आदमी पार्टी नेता डॉ. कुमार विश्वास ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तश्वरानंद सरस्वती से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। यह माफी प्रयागराज के माघ मेले के दौरान उपजे विवाद के बाद सामने आई है
कुमार विश्वास ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी संत, धर्म या परंपरा की भावनाओं को आहत करना नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे स्वयं को एक सामान्य सनातन धर्मावलंबी मानते हैं और शंकराचार्य जैसे महान संतों के प्रति उनके मन में पूर्ण सम्मान है।
अपने बयान में कुमार विश्वास ने कहा कि यदि उनके किसी वक्तव्य या टिप्पणी से शंकराचार्य अथवा किसी श्रद्धालु को ठेस पहुंची है, तो वे इसके लिए हृदय से क्षमा चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संत समाज और आम जनमानस के बीच सौहार्द और मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
गौरतलब है कि माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तश्वरानंद और प्रशासन के बीच कुछ मुद्दों को लेकर विवाद सामने आया था, जिस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। इसी क्रम में कुमार विश्वास के बयान को लेकर भी चर्चा हुई।
माफी के बाद यह माना जा रहा है कि विवाद को शांत करने और धार्मिक भावनाओं को सम्मान देने की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम है।
